Bareilly News: पति ने फोन पर भेजे अश्लील मैसेज, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट; जानें क्या है पूरा मामला
नवाबगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने अपनी पत्नी घर से निकाला दिया। अब वह उसके फोन नंबर पर अश्लील मैसेज भेजता है। पीड़ित विवाहिता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। अब वह पत्नी और उसके पिता के मोबाइल फोन पर भद्दे और अश्लील मैसेज भेज रहा है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव की युवती का निकाह हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव में ढाई वर्ष पहले हुआ था। पति दहेज को लेकर खुश नहीं था। वह आए दिन पत्नी को पीटता रहता था। पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।
ये भी पढ़ें- रॉन्ग नंबर पर हुआ प्यार: नाबालिग लड़की ने कर दीं हदें पार, 550 किमी दूर से आई प्रेमी के घर
इसके बाद विवाहिता मायके में रहने लगी और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। इससे नाराज पति पत्नी और उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज कर प्रताड़ित कर रहा है। पति अबरार अहमद के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकासभवन कर्मी बताकर की शादी, अब घर से निकाला
शहर के एक मामले में खुद को एसडीएम बताने वाली महिला के उकसाने पर एक शख्स ने पिटाई कर बच्ची समेत पत्नी को घर से निकाल दिया। धमकी दी कि पांच लाख रुपये लाए बिना घर में न घुसे।
किला थाना क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र में 2021 में हुआ था। उनके सास-ससुर की मौत हो चुकी है। पति ने शादी से पहले खुद को पीलीभीत विकास भवन का कर्मचारी बताया था। शादी के बाद उसने देखा कि पति कभी ड्यूटी नहीं गया। पति और ननद उसे कम दहेज का ताना देते थे। वे पांच लाख रुपये की मांग करते थे।
ये भी पढ़ें- 'टास्क पूरा न किया तो गुंडे मार देंगे': PUBG में फंसे दो बच्चे घर से भागे, कॉपी में लिखा- आई लव यू मॉम
महिला ने आरोप लगाया कि उसकी ननद की सहेली खुद को एसडीएम बताकर उनके पति को भड़काती है। उसने जब बेटी को जन्म दिया, उसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार ज्यादा खराब होने लगा। 16 जून को उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। थाने पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।