फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife caught husband with his girlfriend in the room in bareilly

बरेली: घर में प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था पति, पत्नी पहुंची तो कर दी पिटाई

Thu, 21 Sep 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 12:49 PM IST
सार

बरेली में पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर पति और उसकी प्रेमिका ने महिला की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
wife caught husband with his girlfriend in the room in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर पति और उसकी प्रेमिका ने महिला की पिटाई कर दी। धमकी भी दी। पीड़िता ने मढ़ीनाथ चौकी में शिकायत की। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने बुधवार को एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। मढ़ीनाथ में मौर्या आवास के पास रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति के एक युवती से अवैध संबंध हैं। कुछ दिन पहले उसने पति को प्रेमिका के साथ घर में ही आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पत्नी ने पति की हरकतों का विरोध किया। इस पर बौखलाए पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर लात-घूंसों से पत्नी की पिटाई कर दी।  महिला की तहरीर पर पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन

चूहा मार दवा लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची विवाहिता

ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता बुधवार को चूहा मार दवा लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उसने आत्महत्या की धमकी दी। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। बिथरी चैनपुर निवासी महिला की शादी इज्जतनगर में हुई है। 

ससुरालियों से विवाद के बाद भरण-पोषण का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच उसके पति, देवर, सास ने उसका उत्पीड़न किया। देवर ने उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed