फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife caught her hand, husband killed her with an ax in the car

Bareilly News: पत्नी ने पकड़ा हाथ, पति ने कार में ही फरसे से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला

Wed, 17 Jul 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Wife caught her hand, husband killed her with an ax in the car
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद युवती की हत्या के मुख्य आरोपी मोनू गुप्ता को आला कत्ल (फरसा) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या में सहयोग करने वाली उसकी पत्नी पूजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हत्यारोपी ने बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। काफी समय से वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पत्नी की मौजूदगी में उसे एकमुश्त समझौते के लिए बुलाया था। चलती कार में तकरार के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में मोनू ने बताया कि सालभर से उसकी दुकान पर पड़ोसी गांव की रहने वाली लक्ष्मी का आना-जाना था। इससे दोनों की घनिष्ठता बढ़ गई। लक्ष्मी पर उसके काफी रुपये खर्च हो रहे थे। पत्नी को उसके संबंधों के बारे में पता लगा तो घर में क्लेश शुरू हो गया। उस दिन वह पत्नी के साथ कार से जा रहा था। तभी बहन के साथ स्कूटी से जा रही लक्ष्मी उसे दिख गई। उसने सोचा कि लक्ष्मी से पत्नी की मौजूदगी में बात की जाए ताकि गतिरोध भी दूर हो सके। उसने लक्ष्मी को स्कूटी से उतरवाकर कार में बैठा लिया। यहां उसने बात शुरू की पर लक्ष्मी और उसकी पत्नी में कहासुनी ज्यादा बढ़ गई और विवाद शुरू हो गया। तब उसने कार में रखे फरसे से लक्ष्मी के सिर पर कई प्रहार किए। लक्ष्मी ने बांयें हाथ से उसे रोकने की कोशिश की तो फरसे से उसकी हथेली व अंगुलियां भी कट गईं। इससे पहले उसकी पत्नी ने लक्ष्मी के हाथों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

मोनू के मुताबिक उसने कार फैजुल्लापुर रोड पर ले ली तो लक्ष्मी कार से उतरकर खाई में भागने लगी। खाई में पानी भरा था। वह भी कार से उतरकर उसके पीछे भागा। खाई में पानी भरा था। वह पीछे से फरसे से प्रहार करता रहा। वह खाई में गिर गई। इसके बाद वह कार लेकर भाग गया। हत्या में संजीव नाम के तीसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस इसका भी पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी का शव सोमवार रात में ही उसके घर नवाबगंज ले जाया गया। वहां परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस पर सीओ मंगलवार सुबह मौके पर पहुंच गए। विधायक डॉ. एमपी आर्य भी आ गए। परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर पांच लाख रुपये मुआवजा व सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ ने अधिकतम दो दिन में गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

मोनू गुप्ता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने मृतका पर ही उल्टा आरोप लगाए हैं। उसे जेल भेजा गया है। उसकी पत्नी व कार की तलाश कर रहे हैं। कोई अन्य आरोपी होगा तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed