{"_id":"663f2ca58f6cdbc4b70383f0","slug":"wife-attacks-husband-after-asking-him-the-reason-for-coming-late-from-his-parents-house-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मायके से इतने दिन बाद क्यों आई': वजह पूछने पर गुस्साईं पत्नी ने तोड़ा पति का हाथ, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मायके से इतने दिन बाद क्यों आई': वजह पूछने पर गुस्साईं पत्नी ने तोड़ा पति का हाथ, अस्पताल में भर्ती
Sat, 11 May 2024 02:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 May 2024 02:00 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला अपने मायके से कई दिनों बाद घर लौटी। पति ने देर से आने की वजह पूछी तो वह भड़क गई। दोनों में झगड़ा हुआ।इस दौरान पत्नी ने ईंट से पति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जोगीठेर गांव निवासी महिला ने पति से नाराज होकर उस पर हमला कर दिया। उसने ईंट से प्रहार कर उसका हाथ तोड़ दिया। सिर भी फोड़ दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की वजह हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
गांव निवासी एक महिला कई दिन से मायके में थी। बृहस्पतिवार को वह ससुराल लौटी तो पति ने ज्यादा दिन मायके में रुकने की वजह पूछी। इस बात पर पत्नी गुस्से से तमतमा गई और उसे उल्टा सीधा बोलकर कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद पति ने देखा कि उसकी जेब से तीन हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: दायीं तरफ धड़कता है दिल, शरीर के ये अंग भी विपरीत हिस्से में, महिला की जांच रिपोर्ट देख डॉक्टर भी चौंके
विज्ञापन
उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो पत्नी ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि महिला ने पति के सिर में ईंट मार दी। ईंट मारकर उसका हाथ भी तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पति ने बताया कि वह पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएगा।