फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   heart is on the right side of woman body in Shahjahanpur

UP: दायीं तरफ धड़कता है दिल, शरीर के ये अंग भी विपरीत हिस्से में, महिला की जांच रिपोर्ट देख डॉक्टर भी चौंके

Sat, 11 May 2024 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 01:28 PM IST
सार

मानव शरीर में हृदय बायीं ओर होता है, लेकिन शाहजहांपुर की एक महिला का दिल दायीं तरफ है। यही नहीं, महिला के शरीर के कई अंग विपरीत हिस्से में हैं। सीने में दर्द होने पर महिला ने जांच कराई तो इसका पता चला। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
heart is on the right side of woman body in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव शरीर में दिल बायीं तरफ, लीवर और पित्त की थैली दायीं तरफ होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के दिल समेत कई अंग विपरीत हिस्से में हैं। उनका दिल दायीं तरफ है। लीवर, पित्त की थैली, तिल्ली और आंत भी विपरीत जगह पर मिली है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए।

विज्ञापन


45 वर्षीय महिला को कुछ दिन से सीने में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्होंने पुवायां आकर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पांडे से मिलकर समस्या बताई। जांच के दौरान पता चला कि उनका दिल दाहिनी ओर है। चिकित्सक ने उनका एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, इकोकार्डियोग्राफी आदि जांचें कीं तो इससे भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 
विज्ञापन


Girl Death Case: वीडियो में सामने आया छात्रा की मौत का सच... आरोपी फरियाद गिरफ्तार; परिजनों ने लगाए ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का लीवर, पित्त की थैली, तिल्ली और आंत भी विपरीत जगह पाए गए। जांच के बाद महिला का उपचार शुरू कर दिया गया है। उनको खुद इसके बारे में जानकारी नहीं थी। उनको पहले कोई तकलीफ भी महसूस नहीं हुई थी। 

देश में ऐसे मामले बहुत कम
डॉ. राजीव पांडे का कहना है कि ऐसी स्थिति को चिकित्सा जगत में डेक्स्ट्रोकार्डिया विद साइटस इनवर्सस कहा जाता है। गर्भ की भ्रूणावस्था में कुछ वातावरणीय कारणों और वंशानुगत वजहों से ऐसा होता है। इसके अलावा यह गर्भ में शिशु के विकास के दौरान कुछ जीनों के कारण भी होता है। इस वृद्धि के दौरान अंग मिश्रित हो जाते हैं। 

भारत में ऐसे केस बहुत ही कम सामने आते हैं। डॉ. राजीव पांडे के अनुसार उनकी 35 वर्ष की प्रैक्टिस में इससे पूर्व वर्ष 1994 में सात वर्षीय बच्ची, 1999 में 35 वर्षीय युवक और वर्ष 2009 में एक पुरुष मरीज की जांच में यही स्थिति पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed