फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wholesale textile market will open from today

बरेलीः थोक कपड़ा बाजार आज से खुलेगा

Fri, 08 May 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Wholesale textile market will open from today
demo pic - फोटो : amar ujala

प्रशासन ने सशर्त दी सुबह दस से शाम चार बजे तक की मंजूरी

विज्ञापन
बरेली। थोक कपड़ा एसोसिएशन के आग्रह पर जिला प्रशासन ने थोक कारोबार शुरू करने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार सुबह से शाम चार बजे तक दुकानें सशर्त खुलेंगी। गौरतलब है कि बरेली में करीब तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कपड़ा कारोबार होता है।

जिला प्रशासन धीरे-धीरे बाजार में सामान्य स्थिति लाने की कवायद कर रहा है। पुस्तक विक्रेता और कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के आग्रह पर उन्हें दुकान खोलने की अनुमति पहले ही दे दी गई है। अब प्रशासन ने 45 दिनों से बंद पड़े कपड़ा कारोबार को भी शुरू करने की अनुमति सशर्त दे दी है। यहां बता देें कि होलसेल कपड़ा समिति ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई थीं। समिति के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने अवगत कराया कि करोड़ों का कपड़ा स्टाक गोदामों में पड़ा है, जो कि खराब हो सकता है इसलिए थोक दुकानें खुलवाई जाएं। केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन से कारोबारियों की समस्याओं को हल करने को कहा। इस पर एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने सुबह दस से शाम चार बजे तक थोक कारोबार और माल ट्रांसपोर्ट से लाने ले जाने की अनुमति दी है। इसके तहत कटरामानराय, बड़ा बाजार में 114 और सिविल लाइंस स्थित दो थोक कारोबारी अपनी दुकानें खोल सकेंगे। साथ ही थोक ड्राईफ्रूट दुकानें भी खुलना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed