{"_id":"67a518930f16ed3d6a07094d","slug":"who-will-investigate-rizwan-murder-case-police-of-both-states-confused-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103813-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिजवान हत्याकांड कौन करेगा जांच, उलझी दोनों प्रदेशों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिजवान हत्याकांड कौन करेगा जांच, उलझी दोनों प्रदेशों की पुलिस
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज के रिजवान हत्याकांड में मध्यप्रदेश पुलिस बृहस्पतिवार को नवाबगंज कोतवाली पहुंची। टीम ने रिजवान के कपड़े और विसरा नवाबगंज पुलिस को सौंप कर स्थानीय लोगो से जानकारी ली। हालांकि इस प्रकरण की जांच कौन करेगा। इसको लेकर संशय बना हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला मियां की मस्जिद के पास राइस मिलर रईस अहमद का बेटा रिजवान काम के सिलसिले में मध्यप्रदेश गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। इस मामले में बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश पुलिस की टीम मृतक का बिसरा और उसके कपड़े लेकर पहुंची, जिसको स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
मध्य प्रदेश के जिला नर्मदापुरम के थाना माखनपुर के जंगल से रिजवान का शव बरामद हुआ था। नवाबगंज पुलिस का कहना है कि घटना क्षेत्र मध्यप्रदेश का है। जांच वहां की पुलिस करेगी, लेकिन मध्य प्रदेश की टीम विसरा आदि नवाबगंज पुलिस के पास ले आई, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जांच नवाबगंज पुलिस करेगी। फिलहाल, अभी तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
--
टीम के पास समुचित आदेश नहीं है, जब समुचित आदेश लेकर टीम आएगी, तब विसरा को लिया जाएगा। फिलहाल, अभी विसरा पुलिस टीम के पास सुरक्षित है।
-राहुल सिंह, कोतवाल नवाबगंज