फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wherever the road was dug, the Municipal Corporation does not know

बरेली: जहां मर्जी खोद दी सड़क, नगर निगम को पता ही नहीं

Mon, 20 Feb 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wherever the road was dug, the Municipal Corporation does not know
बरेली। श्यामगंज पुल के नीचे अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए सात दिन पहले सड़क खोदकर डाल दी। करीब दस मीटर लंबाई और एक मीटर गहराई तक खोदाई की गई। मौके पर कोई ऐसा संकेतक नहीं लगाया गया, जिससे यह पता लग सके कि आगे सड़क खोदी गई है और संभल कर चलिए। ऐसी स्थिति में हादसों का खतरा है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क तो पहले से खस्ताहाल है। अब सड़क के किनारे अंडर ग्राउंड केबल के लिए गड्ढे और कर दिए गए। हैरत की बात यह है कि नगर निगम को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन

श्यामगंज पुल से लेकर विकास भवन तक सड़क पर कई गड्ढे हैं। दिन भर में दस हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। यही हाल चौपला पुल के नीचे है। चौपुला पुल से रेलवे स्टेशन के मार्ग में सड़क पर कई गड्ढे हैं। लंबे समय से लोग तकलीफ उठा रहे हैं। सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। जब तक सड़क बनेगी, तब तक सड़क को गड्ढामुक्त तो किया जा सकता है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


कोट

स्मार्ट सिटी के काम चल रहे हैं, पर श्यामगंज पुल के निकट सड़क खोदे जाने की जानकारी मुझे नहीं है। इसका पता कराएंगे। गड्ढे को भी बंद कराया जाएगा।

बीके सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed