फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When will the block for construction of Qutubkhana bridge be completed, not decided yet

Bareilly News: कुतुबखाना पुल निर्माण के लिए कब होगा ब्लॉक, अभी तय नहीं

Thu, 23 Nov 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
When will the block for construction of Qutubkhana bridge be completed, not decided yet
बरेली। कुतुबखाना पुल का निर्माण घंटाघर तक हो गया है। इससे आगे काम कराने के लिए कुतुबखाना चौराहे पर ब्लॉक लेना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था ने सेतु निगम को पत्र लिखकर ब्लॉक मांगा है। कहा कि उन्हें 15 जनवरी तक कोई भी समय दे दिया जाए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था मंटेना के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मंयक कुलश्रेष्ठ ने सेतु निगम को लिखे पत्र में कहा कि घंटाघर तक काम पूरा कर लिया गया है। आगे काम कराने के लिए चौराहे पर ब्लॉक लेना पड़ेगा। बाजार में लोगों का आवागमन अधिक है। ऐसे में ब्लॉक लिए बिना काम कराना संभव नहीं है। इधर, सेतु निगम का कहना है कि पहले उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। व्यापारियों व आमजन को दिक्कत न हो, इसके लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशे जाएंगे। इसके बाद ब्लॉक लेकर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यदायी संस्था का पत्र मिला है। काम की तैयारी और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही यातायात पुलिस और अन्य विभागों को लिखेंगे। किसी को हमारे विभाग से पत्र नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग में नहीं होना चाहिए ब्लॉक
पुल निर्माण की वजह से पहले से व्यापार प्रभावित है। अगर चौराहा भी बंद कर दिया तो काम पूरी तरह बंद हो जाएगा। सहालग तक ब्लॉक नहीं होना चाहिए। - गिरीश चंद्र, कास्मेटिक व्यापारी

हम पहले से परेशान है। सहालग में भी यदि चौराहे पर ब्लॉक लिया गया तो सब ठप हो जाएगा। पहले कोहाड़ापीर की ओर से कुतुबखाना तक काम पूरा कर लें। - हाजी जावेद, अध्यक्ष, कुतुबखाना व्यापार मंडल

यदि इस समय चौराहे पर ब्लॉक लिया गया तो सब चौपट हो जाएगा। सहालग में ही व्यापार होता है। ब्लॉक हुआ तो ग्राहक यहां तक कैसे पहुंचेंगे। -अनिल गुप्ता, साड़ी व्यापारी


अगर अधिकारियों ने हमारी बात नहीं सुनी तो उन्हें विरोध झेलना होगा। चौराहा बंद करने की कोई बात ही नहीं हुई है। सहालग में ऐसा नहीं होना चाहिए। - नदीम शम्सी, व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed