फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the weather became pleasant, the outbreak of diarrhea decreased

Bareilly News: मौसम सुहावना हुआ तो डायरिया का कम हुआ प्रकोप

Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
When the weather became pleasant, the outbreak of diarrhea decreased
बरेली। तीन दिन से मौसम के बदले मिजाज से अब बच्चों पर डायरिया का खतरा भी कम होने लगा है। सप्ताह भर फुल रहा बच्चा वार्ड के बेड अब खाली होने लगे हैं। बुधवार को स्वस्थ हुए 11 बच्चे डिस्चार्ज हुए और आठ भर्ती होने के बाद वार्ड के 37 बेड में से 12 बेड खाली रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक पारा सामान्य से ज्यादा होने पर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। जरा सी अनदेखी से डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। अब तापमान सामान्य से कम होने से बच्चों की सेहत पर भी प्रभाव दिखने लगा है। इसलिए बीते दिनों फुल रहे वार्ड के बेड अब खाली होने लगे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


मच्छरों का डंक, चर्म रोग बढ़ने की आशंका
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा पनपेंगे। मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। दूषित पानी से पेट की बीमारियां बढ़ने की आशंका है। खुले में रखे कटे फल न खाएं।बासी भोजन न करें। साफ सफाई का ध्यान रखें। गीले कपड़े में ज्यादा देर रहेंगे तो चर्म रोग की आशंका है। ताजा भोजन खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed