{"_id":"6660fb250a4db5dd880c4327","slug":"when-the-notice-was-received-the-chief-engineer-went-on-10-days-leave-the-matter-reached-the-government-bareilly-news-c-4-lko1018-415049-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नोटिस मिला तो 10 दिन की छुट्टी पर गए चीफ इंजीनियर, शासन तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नोटिस मिला तो 10 दिन की छुट्टी पर गए चीफ इंजीनियर, शासन तक पहुंचा मामला
Thu, 06 Jun 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के मुख्य अभियंता की मनमानी का मामला शासन तक पहुंच गया है। नगर आयुक्त की ओर से एक जून को नोटिस जरी होने के बाद वह 10 दिन की छुट्टी लेकर घर बैठ गए हैं। दो-तीन दिनों तक तो उनका मोबाइल भी बंद रहा। हालांकि, अब उन्होंने मोबाइल आन कर लिया है। अब इस मामले में नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त सहित शासन को पत्र भेजा है।
नगर आयुक्त की ओर से दिए गए नोटिस में कहा गया है कि शहर के नालों की सफाई को लेकर एक जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। इसमें बिना कारण बताए और अवकाश स्वीकृत कराए ही चीफ इंजीनियर नदारद रहे थे। यह हाल तब है, जबकि, एक अप्रैल को ही मंडलायुक्त ने विभागों को पत्र जारी कर कहा था कि कोई भी अधिकारी अवकाश स्वीकृत कराए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इसके बाद भी मुख्य अभियंता बैठक में नहीं पहुंचे। निगम के अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी उन्हें कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
नगर आयुक्त ने शासन को भेजे पत्र में लिखा है कि मुख्य अभियंता की लापरवाही से जनता नाराज है और इस कारण शासन की छवि धूमिल हो रही है। यह चिंताजनक है। मुख्य अभियंता अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशों की भी अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन
नोटिस की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं बीमार हूं और अवकाश पर हूं। - पुनीत कुमार ओझा, चीफ इंजीनियर, निर्माण विभाग