फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the neighbor's dog barked, biological brothers hacked it to death with a *gadasa* (a heavy, long-handled chopping tool).

Bareilly News: पड़ोसी का कुत्ता भौंका तो सगे भाइयों ने गड़ासे से काट डाला

Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
When the neighbor's dog barked, biological brothers hacked it to death with a *gadasa* (a heavy, long-handled chopping tool).
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मानपुर चिकटिया गांव में पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज दो सगे भाइयों ने पहले उसे लाठियों से पीटा, फिर उसकी गर्दन गड़ासे से काट दी। कुत्ते के मालिक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों घर से भाग निकले हैं।
विज्ञापन

गांव के अबन कुमार ने कैंट थाना प्रभारी को बताया कि 14 सितंबर की रात उनका पालतू कुत्ता भौंक रहा था। इससे नाराज उनके पड़ोसियों अंकित व खेमपाल ने कुत्ते को लाठी से पीटना शुरू किया। शोर सुनकर उनके पिता नत्थूलाल व परिवार की महिलाएं घर से निकल आईं। तब दोनों आरोपियों ने गड़ासे से गर्दन काटकर उनके कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन

अबन ने आरोप लगाया कि कुत्ते की जान बचाने की कोशिश की तो दोनों हमलावरों ने उनके पिता व अन्य परिजन को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि अगले दिन भी अंकित और खेमपाल बार-बार उनके घर आकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों उनके कुत्ते से चिढ़ते थे और अक्सर उसे डंडे से पीटते रहते थे। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed