फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the fraud was exposed at the public convenience center, the student was arrested

Bareilly News: जनसुविधा केंद्र पर ठगी की पोल खोली तो छात्र को पकड़वाया

Sat, 15 Jun 2024 06:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
When the fraud was exposed at the public convenience center, the student was arrested
बरेली। जनसुविधा केंद्र पर चाइनीज एप के जरिये लोन दिलाकर ठगी के धंधे की पोल खोलने की कोशिश की तो छात्र को पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया गया। थाने में पूछताछ के दौरान सही स्थिति पता चली तो केंद्र संचालक बैकफुट पर आ गए और शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन

बारादरी थाने के जगतपुर चौकी क्षेत्र में एक जन सुविधा केंद्र संचालित है। शुक्रवार दोपहर इस केंद्र पर 18 वर्षीय छात्र पहुंचा और केंद्र संचालक से उसकी बहस होने लगी। केंद्र संचालक ने बारादरी थाने में सूचना दी कि लड़के ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर उनसे पचास हजार रुपये की मांग की है। मौके पर आई यूपी 112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

यहां छात्र ने बताया कि वह इंटर पास करके एसएससी की तैयारी कर रहा है। उसके कई परिचितों को इस केंद्र के संचालक ने एप के जरिये लोन दिलाया है। हर लोन लेने वाले का डीमैट अकाउंट खुलवाया जा रहा है। इस स्थिति में लोन लेने वाले को हर महीने ढाई हजार रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं। उसकी निजी जानकारी लेकर धमकाने की भी स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने केंद्र संचालक से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका। तब इंस्पेक्टर ने छात्र को जाने दिया और केंद्र संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed