फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the forest team did not reach, the injured Nilgai died.

Bareilly News: समय पर नहीं पहुंची वन टीम तो कटीले तार से घायल नीलगाय ने तोड़ा दम

Mon, 01 Jul 2024 06:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
When the forest team did not reach, the injured Nilgai died.
घायल नील गाय जिसका उपचर न हो पाने से बंद में इसकी मौत हो गयी। फोटो ग्रामीण
हाफिजगंज। कटीले तार से घायल नीलगाय को उपचार न मिलने से गांव के बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर 12 घंटे बाद आई वन विभाग की टीम ने गड्ढा खोदवाकर मृत नीलगाय को दफन करा दिया।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव काशीधर्मपुर में शुक्रवार की शाम कटीले तारों से घायल नीलगाय घायल अवस्था में बीच गांव में आकर बैठ गई, लेकिन किसी ने उसके उपचार की नहीं सोची, जब यह सूचना ग्राम प्रधान राजपाल को लगी तो उन्होंने वन विभाग को नीलगाय के घायल होने की सूचना दी। 12 घंटे तक उपचार न मिल पाने की वजह से नीलगाय ने वही पर दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी पहुंची। वन टीम के समय से न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

कटीले तारों से पशुओं की हो रही मौत
सरकार ने खेतों में कटीले तारों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन उसके बावजूद अधिकांश खेतों में कटीले तार लगे हैं, जिनसे खेतों में भटकने वाले हिरन, नीलगाय व अन्य जंगली जानवर इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, घुमंतू गोवंशीय जानवर भी कटे तारों से घायल होकर तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। इस संबंध में वनकर्मी अकबर अली ने बताया कि खेतों की जांच कराकर तार हटवाने का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed