फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the feeder is closed, TG-2 will go to fix the fault, responsibility will increase.

Bareilly News: फीडर बंद होने पर फाॅल्ट ठीक करने जाएंगे टीजी-टू, बढ़ेगी जिम्मेदारी

Fri, 08 Nov 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
When the feeder is closed, TG-2 will go to fix the fault, responsibility will increase.
बरेली। फीडर बंद करने पर अब संविदा कर्मचारियों के भरोसे नहीं रहा जाएगा। टीजी-टू (टेक्निकल ग्रेड-टू) खुद मौके पर पहुंचकर फॉल्ट खोजने के बाद उसे सही कराकर आपूर्ति सुचारु कराएंगे। 15 नवंबर से बदली व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित व्यवस्था लागू करने में आ रही अड़चनों को समझने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी और चार निदेशकों ने अभियंताओं साथ अलग-अलग बैठक की। इस दौरान आने वाली परेशानियों पर चर्चा करके उनका निदान करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह बुधवार रात ही शहर पहुंच गए थे। उन्होंने सर्किट हाउस में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंताओं के साथ बैठक की। इसके बाद बृहस्पतिवार को तकनीकी निदेशक नीरज स्वरूप, निदेशक वाणिज्य योगेश कुमार, निदेशक कार्मिक विकास अग्रवाल और निदेशक वित्त मनोज बंसल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों निदेशकों ने टीजी टू स्तर तक के कर्मचारियों और अभियंताओं के साथ संवाद किया। निदेशकों ने उन्हें बताया कि फाॅल्ट ठीक करने से लेकर बिल वसूली तक सभी तरह की मौजूदा व्यवस्था के संचालन का तरीका बदला जाना है। आप लोग बदलाव की चुनौती को समझें और अपने सुझाव दें। कर्मचारियों ने कहा कि अगर मौजूदा व्यवस्था बदली तो कर्मचारी को नए क्षेत्र में फाॅल्ट वाले स्थल तक पहुंचने में दिक्कत आएगी।
इस पर अधिकारियों ने कहा कि कुछ पुराने कर्मचारी टीम में शामिल किए जाएंगे ताकि दिक्कत न आए। बदली व्यवस्था में 33 केवी, 11 केवी एचटी लाइनों और 11 एलटी लाइनों के लिए अलग-अलग टीम बनाई जा रही है। अगर किसी लाइन में ज्यादा फाॅल्ट हो रहे हैं तो दूसरी लाइन के कर्मचारियों की टीम को वहां लगाया जा सकेगा।


बेहतर बिजली आपूर्ति देने और शत प्रतिशत बिल वसूल करने के लिए नई व्यवस्था 15 नवंबर से लागू करने की तैयारी है। इसके लिए होमवर्क हो रहा है। ताकि नई व्यवस्था लागू करने में परेशानी न आए। -रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed