फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the driver who crushed dogs to death was stopped, he opened fire on the councilor

Bareilly News: कुत्तों को कुचलकर मारने वाले चालक को टोका तो पार्षद पर झोंका फायर

Thu, 09 Jan 2025 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:53 AM IST
विज्ञापन
When the driver who crushed dogs to death was stopped, he opened fire on the councilor
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक चालक व उसके साथियों ने भाजपा पार्षद के कुत्ते को कार से कुचलकर मार डाला। पार्षद ने इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पार्षद ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वार्ड 42 चौधरी मोहल्ला के पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बीते साल अक्तूबर में पड़ोसी विशाल कश्यप ने कार से कुत्ते को टक्कर मार दी थी। शिकायत के बाद मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था। दिसंबर में विशाल के भाई आशीष ने उनके दूसरे कुत्ते को कुचलकर मार डाला। इस पर उन्होंने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को विशाल कश्यप ने चंद्र प्रकाश को घर के बाहर बुलाया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ने इसकी शिकायत अशरफ खां चौकी इंचार्ज से की थी।
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात वह अपनी सराफा दुकान बंद कर जैसे ही घर पहुंचे, तभी विशाल कश्यप पुराने मुकदमे को लेकर झगड़ा करने लगा। पड़ोस में डॉक्टर की दुकान में ले जाकर तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने से चंद्र प्रकाश की जान बच गई। इसके बाद उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हुए विशाल अपने चार अज्ञात साथियों के साथ फरार हो गया। विशाल के भाई आशीष पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाकर चंद्र प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में कुत्तों को मारता है विशाल
चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि विशाल प्राइवेट गाड़ियों का चालक है। वह और उसके साथी रात में नशा करके घूमते हैं। ये लोग गलियों में भटकने वाले कुत्तों को कुचलकर मार देते हैं। मोहल्ले के लोग इनकी हरकतों से परेशान हैं। पार्षद होने के नाते लोग उनसे शिकायत करते हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed