फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the conspiracy to kidnap the niece opened, the woman hanged

भतीजी को अगवा कराने की साजिश खुली तो महिला फंदे पर लटक गई

Fri, 14 Feb 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
When the conspiracy to kidnap the niece opened, the woman hanged
Murder
बरेली। एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी को उसके प्रेमी से अगवा करा दिया। पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा हुआ तो महिला घबरा गई। उसने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार ने उसे फंदे से उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्योलड़िया के एक गांव की 35 वर्षीय महिला को गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। दरअसल, महिला की भतीजी 10 फरवरी को प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर परिवार ने उसे नाबालिग बताकर अगवा करने रिपोर्ट दर्ज करा दी। क्योलड़िया पुलिस ने किशोरी और आरोपी के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की तो पता चला कि किशोरी के ही परिवार की महिला का उसे भगाने में हाथ है। परिवार ने पुलिस पर किशोरी को बरामद करने का दबाव बनाया तो पुलिस ने कह दिया कि अपने परिवार की महिला से पूछो। उसे पूरी जानकारी है। परिवार के लोगों ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसे लगा कि उसकी साजिश खुल गई है। लिहाजा उसने जान देने की कोशिश की। महिला का पति चेन्नई में काम करता है।
विज्ञापन

लड़की के अगवा होने में उसके परिवार की एक महिला का हाथ है। परिवार को इसकी जानकारी दी गई तो महिला ने जान देने की कोशिश करके परिवार की सहानुभूति हासिल करने का प्रयास किया। पुलिस ने उससे अब तक पूछताछ नहीं की है। - सुरेंद्र सिंह, एसओ क्योलड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed