फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the boyfriend blocked her number, the girl swallowed poisonous substance, her life was saved by Meta Alert

Bareilly News: प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मेटा अलर्ट से बची जान

Tue, 02 Sep 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
When the boyfriend blocked her number, the girl swallowed poisonous substance, her life was saved by Meta Alert
बरेली। प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट भी की। मेटा से अलर्ट मिलते ही पुलिस ने 16 मिनट में पहुंचकर युवती की जान बचा ली।
विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसने दोपहर 12.45 बजे सल्फास की गोलियों का पैकेट दिखाते हुए आत्महत्या से संबंधित पोस्ट इंस्टाग्राम पर की। मेटा ने उसी समय पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल से अलर्ट भेजा। इसकी सूचना तत्काल सीबीगंज थाना पुलिस को भेजी गई।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रा के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली गई। पुलिस 16 मिनट में मौके पर पहुंच गई। देखा तो छात्रा उल्टियां कर रही थी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार पर महिला पुलिसकर्मियों ने छात्रा की काउंसलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई थी जो प्यार में बदल गई। अब विवाद हो गया है। प्रेमी ने बात बंद करने के साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इससे परेशान होकर उसने गेहूं में डालने के लिए लाई गई दवा को निगल लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed