{"_id":"5ea7283e8ebc3e90385467ed","slug":"when-subhash-nagar-people-got-independence-they-forgot-the-rules-of-lockdown-bareilly-news-bly4040381174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर वालों को आजादी मिली तो भूल गए लॉकडॉउन के नियम कायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर वालों को आजादी मिली तो भूल गए लॉकडॉउन के नियम कायदे
विज्ञापन
सुभाष नगर में हॉटस्पॉट खुलते ही बैंकों के बाहर लग गई लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बैंक और एटीएम पर जुट गई भीड़, पूरे दिन पुलिस लगवाती रही लाइनें
विज्ञापन
बरेली। हॉटस्पॉट घोषित किए गए सुभाष नगर इलाके में सोमवार को बैंक और एटीएम खुले तो लोगों ने मजमा लगा दिया। भूल गए कि पूरे शहर में लॉकडाउन है। पुलिस ने दुकानों व बैंकों के बाहर चूने से सफेद गोले बनाए और लोगों को लाइन में खड़ा कराया।
कोरोना संक्रमित परिवार की वजह से सुभाष नगर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। पिछले दिनों सभी छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह अपने घर पहुंचे तो इस इलाके को हॉटस्पॉट से बाहर कर दिया गया था। शासन ने 26 अप्रैल से ढील दे दी थी। रविवार शाम को कई अंदरूनी पिकेट हटा ली गईं। इसके बाद सोमवार को बैंक, एटीएम, किराना दुकानें भी खोल दी गईं। इस पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने लॉकडाउन का जंमकर मखौल उड़ाया। सुभाष नगर पुलिस कभी इधर तो कभी उधर जाकर लोगों को लाइन में लगाती रही। पुलिस ने नगर निगम टीम की मदद से दुकानों व बैंक के आगे दूर दूर चूने से गोले भी बनाए पर लोगों ने नियम का पालन मजबूरी में ही किया।

क्या बोले सुभाष नगर के वाशिंदे
- हॉटस्पॉट और लॉकडाउन की सबसे बड़ी मार बेरोजगारों व गरीबों पर पड़ी है। मेरी दो महीने पहले ही सात हजार रुपये महीने की नौकरी लगी थी। लॉकडाउन में मालिक ने आने से मना कर दिया है। मुझे नहीं लगता कि नौकरी बचेगी। - सोनू मनचंदा, प्राइवेट कर्मचारी
विज्ञापन विज्ञापन
- हमने कई दिन बाद अपना मेडिकल स्टोर खोला है। लोग दवा लेने आ रहे हैं। कई तरह की दिक्कतें बता रहे हैं। उम्मीद है जल्दी समस्या दूर होगी। - सुगंधा खंडेलवाल, दवा व्यवसायी
- लोगों को संयम रखना चाहिए। जब हॉटस्पॉट का दायरा खत्म हो गया तो आगे लॉकडाउन भी खत्म हो जाएगा। तब तक सरकार के निर्देशों का पालन करें। - मुन्नालाल, स्थानीय बुजुर्ग
- इलाके में लगा जबर्दस्त पहरा हटने से लोगों को काफी सुकून मिला है। लोग घर से निकल पा रहे हैं। कुछ दुकानें भी खुली हैं। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें तो सही रहेगा। - नीतू, गृहणी