{"_id":"67f83142d74a4863ae007e30","slug":"when-she-was-about-to-go-to-jail-the-woman-had-a-quack-put-a-bullet-in-her-shoulder-bareilly-news-c-4-lko1064-616405-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेल जाने की नौबत आई तो महिला ने झोलाछाप से कंधे में रखवाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेल जाने की नौबत आई तो महिला ने झोलाछाप से कंधे में रखवाई थी गोली
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के चर्चित मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। खुद के शरीर में गोली रखवाने वाली महिला सोनू उर्फ शमोली कौशिक, जिला अस्पताल के वार्ड बॉय रोहताश समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
उन्हें शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। महिला ने कोर्ट में बयान दिया है कि पुराने मुकदमे में जेल जाने से बचने व महापौर को फंसाने के लिए उसने यह साजिश रची थी।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 29 मार्च को वीर सावरकर नगर रोड निवासी सोनू ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसे काले रंग की कार से ले जाकर अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म के बाद गांधी उद्यान के पास गोली मार दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। घटनास्थल के फुटेज खंगाले तो ऐसी कोई कार मौके पर नहीं दिखी। महिला अकेली ही आती-जाती दिखी। मेडिकल परीक्षण में भी आरोप पुष्ट नहीं हुए। पुलिस ने सारे तथ्य सामने रखकर पूछताछ की तो महिला ने कबूल कर लिया कि घटना फर्जी है। ब्यूरो