{"_id":"66a444acdf599b4e9e0bde3b","slug":"when-she-had-four-daughters-she-was-beaten-given-triple-talaq-and-thrown-out-of-the-house-bareilly-news-c-4-bly1015-446895-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार बेटियां हुईं तो पीटा, तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार बेटियां हुईं तो पीटा, तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
बरेली। चार बेटियां पैदा होने पर ससुरालवाले विवाहिता के जान के दुश्मन बन गए। वह लोग विवाहिता को ताने देकर परेशान करने लगे और दहेज की खातिर उसकी पिटाई कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
श्यामगंज निवासी रूबी का निकाह 2007 में सूफी टोला के मोहम्मद मियां उर्फ गुड्डू से हुआ था। निकाह के बाद रूबी ने 2008 में पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। वह लोग कम दहेज और बेटी होने का ताना देने लगे। इसके बाद रूबी ने तीन और बेटियों को जन्म दिया। चार बेटियां होने पर ससुराल वाले खर्चा बढ़ाने की बात कहकर प्रताड़ित करते लगे। रूबी ने समझाने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।
पांच महीने पहले गुड्डू ने तीन तलाक देकर रूबी को घर से निकाल दिया। रूबी की बड़ी बेटी को भी गुड्डू ने पीटा और उसका गला दबा दिया। रूबी बचाने पहुंची तो गुड्डू व उसके भाई हनीफ और अनीस ने पिटाई कर दी। जेठानी परवीन ने चोटी काटने की धमकी दी। सभी ने मिलकर रूबी की दोबारा पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से रूबी मायके में रह रही है। बारादरी थाने में उसने पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो