फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When I went to university to get my girlfriend's degree, I learned the game of cheating.

Bareilly News: गर्लफ्रेंड की डिग्री लेने विवि गया तो सीखा धोखाधड़ी का खेल

Wed, 11 Oct 2023 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
When I went to university to get my girlfriend's degree, I learned the game of cheating.
बरेली। रुहेलखंड विवि के छात्र-छात्राओं को पास कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में शातिर महिपाल को पकड़ा गया है। महीपाल ने गर्लफ्रेंड की डिग्री लेने के लिए विवि जाने पर ही इस खेल को सीखा और छात्र-छात्राओें को अपना शिकार बनाया। पूछताछ के बाद बारादरी पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस की तफ्तीश में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। छह महीने पहले बेरोजगार रहा यह शख्स वर्तमान में धोखाधड़ी के दम पर लक्जरी जीवनशैली जी रहा था। उसने नंबर बढ़वाने के नाम पर दो सौ से ज्यादा परीक्षार्थियों से 26 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी व धोखाधड़ी की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अली हसन ने मंगलवार को मिलक रामपुर निवासी महीपाल से लंबी पूछताछ की। महीपाल सोमवार को इज्जतनगर की बसंत विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था। वहां वह अलग से फ्लैट लेकर रह रहा था। उसका महीने का खर्च करीब साठ हजार रुपये था और ढाई लाख रुपये कीमत की बाइक चला रहा था। महीपाल से पता लगा कि वह विवि के ऐसे छात्र-छात्राओं को ही कॉल कर रहा था जो किसी विषय में कमजोर थे या फेल होने का खतरा था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह फरवरी माह में अपनी गर्लफ्रेंड की डिग्री लेने विवि गया था। वहां गोपनीय कार्यालय के बाहर तमाम लड़कों को भटकते देखा जो अपने नंबर कम बताकर उन्हें बढ़वाने के लिए किसी मध्यस्थ को तलाश रहे थे। मजाक में उसने कह दिया कि वह नंबर बढ़वा देगा। एकाध लड़के ने उसे रुपये दे दिए। उसने अपना नंबर भी उसे दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि संयोग से उस लड़के के नंबर बढ़ गए। इसके बाद उस नंबर को उसने और लोगों को दे दिया। इसके बाद उसके पास कॉल आने का सिलसिला शुरू हुआ जो थमा नहीं। हालांकि फिर उसने ठगी का धंधा व्हाट्सएप कॉल पर शुरू कर दिया। बताया कि वह गूगल में विवि की वेबसाइट डालकर प्रवेश पत्र अपलोड करता था, इसी से उसे परीक्षार्थियों का नंबर मिल जाता था। वह उन्हें कॉल करके रुपये ले लेता था पर किसी को पास कराने के लिए कुछ करता नहीं था। जो लोग रुपये देने के बाद भी फेल होते गए, उन्होंने जब विवि में शिकायत की तो वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed