{"_id":"6716fc4c4595fed1e00f9f6a","slug":"when-flaws-were-found-in-the-public-hearing-register-instructions-for-investigation-were-given-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101401-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनसुनवाई रजिस्टर में मिली खामी तो दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनसुनवाई रजिस्टर में मिली खामी तो दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
फरीदपुर। एसएसपी ने सोमवार शाम फरीदपुर थाने का वाचन निरीक्षण किया। इस दौरान जनसुनवाई रजिस्टर में खामियां दिखीं, जिसकी जांच कर सीओ को 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
बरेली पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने थाने का जनसुनवाई रजिस्टर देखा, जिसमें खामियां मिलीं। उन्होंने फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम को निर्देश दिए की जनसुनवाई रजिस्टर में एक से 21 अक्तूबर तक दर्ज शिकायतों का फीडबैक लें। 24 घंटे में फीडबैक लेकर जनसुनवाई रजिस्टर की खामियों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। थाने में शौचालय के सामने चल रही मैच को तत्काल हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट करने को कहा है।
पिंक चौकी पर जल्द होगी दरोगा की तैनाती
एसएसपी ने बंद पड़ी पिंक चौकी पर दरोगा की तैनाती, अवैध रूप से नगर में चल रहे टेंपो स्टैंड पर कार्रवाई करने के सीओ को निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि नगर में लगने वाली अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों पर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। संवाद