फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When asked about the amount of money, the contractor turned garbage at the gate of the colony

पैसों का हिसाब पूछा तो कालोनी के गेट पर कूड़ा पलट गया ठेकेदार

Wed, 02 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
When asked about the amount of money, the contractor turned garbage at the gate of the colony
बरेली नगर निगम

केंद्रीय मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंचे ग्रेटर अशोक कालोनी के लोग
विज्ञापन

डोर टु डोर कूड़ा उठाने के नाम पर दबंगई, ऐसे कैसे सुधरेगी स्वच्छता रैंकिंग में अपने शहर की स्थिति

बरेली। डोर टु डोर कूड़ा उठाने के नाम पर ठेकेदार की दबंगई का मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रेटर अशोक कालोनी के लोगों ने कूड़ा उठाने में ठेकेदार की मनमानी का विरोध किया तो ठेकेदार ने कालोनी के मुख्य गेट पर कूड़ा पलटवा दिया। कालोनी के लोग ठेकेदार से पैसों का हिसाब किताब पूछ रहे थे। ठेकेदार की दबंगई से तमतमाए कालोनी के लोगों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिलकर मामले की शिकायत की है। मंत्री ने चिट्ठी लिखकर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छता रैंकिंग में पहले ही शहर की स्थिति खराब होती जा रही है। रही सही कसर अब घर - घर से कूड़ा उठाने का काम कर रहे ठेकेदार पूरी कर रहे हैं। एक तरफ तो नगर निगम स्वच्छता रैंकिग में सुधार के लिए तमाम कदम उठाने के दावे कर रहा है। शहर में हर घर से कूड़ा दरवाजे से ही उठवाने की बातें हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कूड़ा उठवाने वाले ठेकेदार दबंगई कर रहे हैं। मंगलवार को हार्टमैन कॉलेज के पास ग्रेटर आकाश कॉलोनी में कूड़ा कलेक्शन वालों की दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कूूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी कालोनी के मुख्य द्वार पर कूड़ा पलटते हुए नजर आ रही है। कालोनी के सचिव हरिओम राठौर ने बताया कि कॉलोनी के लोग कूड़ा उठाने के संबंध में टीम से बात कर रहे थे। पैसों का और कहां किस प्वाइंट से किस तरह कूड़ा उठाया जाएगा। इस पर ठेकेदार से बात हो रही थी। कुछ बातों पर कालोनी के लोग सहमत नहीं थे तो उन्होंने विरोध किया। इससे भड़के ठेकेदार ने कालोनी के गेट पर बाहर से लाए गए कूड़े को पलटवा दिया। कालोनी के सुरक्षा गार्ड से इस बात पर बहस भी हुई। इसके बाद कालोनी के लोग इकट्ठा होकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने मामले में अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि उन्हें वीडियो मिला है। वह जांच करा रहे हैं। इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed