{"_id":"66aebdfa95ea4e0efb03c294","slug":"when-alcohol-was-confirmed-in-the-medical-the-report-was-declared-false-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100616-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट को बताया झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट को बताया झूठा
विज्ञापन
भमोरा।
मारपीट के मामले में मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि होने से नाराज हिंदू संगठन के नेता ने डॉक्टर पर दूसरे पक्ष से सांठगांठ के तहत झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ कर प्रदर्शन किया। दरअसल, मोहल्ला खेड़ा थाना आंवला निवासी पं. अमित शर्मा का आरोप है कि वे शुक्रवार रात कार से सिरौली जा रहे थे। रामनगर रोड पर एक ढाबे के पास जब वे पानी पीने के लिए रुके तो ढाबा मालिक मौके पर आ गया। गाली-गलौज करते हुए उनके पास रखे रुपए व गाड़ी के कागज छीन लिए।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। भमोरा सीएचसी पर उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें एल्कोहल की बात कही। इसी से नाराज अमित शर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर घटना के संबंध में पहले तो आरोपी के खिलाफ ज्ञापन दिया। बाद में अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाकर डॉक्टर पर झूठी रिपोर्ट देने की बात कही और शाम तक धरने पर बैठे रहे। एसडीएम नहने राम ने दोनों पक्षों की बात सुनने के लिए अगले दिन बुलाकर धरना समाप्त करा दिया है।
लगाए गए आरोप निराधार
इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि देर रात मेडिकल को आए थे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को अल्कोहल की महक आने के कारण मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि की गई है। बाकी आरोप निराधार है। संवाद