फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When administrative officers warned him, the contractor packed up his belongings and vacated the night shelter.

Bareilly News: प्रशासनिक अफसरों ने चेताया तब ठेकेदार ने समेटा सामान, खाली किया रैन बसेरा

Thu, 25 Sep 2025 04:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:00 AM IST
विज्ञापन
When administrative officers warned him, the contractor packed up his belongings and vacated the night shelter.
बरेली। महिला अस्पताल के रैन बसेरे से लॉन्ड्री ठेकेदार का कब्जा हटवाने बुधवार को जिला प्रशासन के अफसर पहुंचे। ठेकेदार को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। भविष्य में कब्जा करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने रैन बसेरा खाली किया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में गर्भवतियों के भर्ती होने पर बाहर इंतजार करने वाले तीमारदारों के लिए वहां रैन बसेरा बनाया गया है। अस्पताल के ही लॉन्ड्री ठेकेदार ने उस पर कब्जा कर लिया था। अफसरों की अनदेखी से वह करीब दो साल तक काबिज रहा। इधर तीमारदार फर्श और टिन शेड के नीचे दिन-रात गुजारने को विवश रहे। मामला को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

इसके बावजूद ठेकेदार ने रैन बसेरा खाली नहीं किया। इधर, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रकरण का संज्ञान लेकर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार विदित कुमार को निरीक्षण के लिए भेजा। अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाई। भवन खाली करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में मिली गंदगी और शराब की बोतलें
एसडीएम सदर के मुताबिक रैन बसेरे में जगह-जगह गंदगी थी और शराब की बोतलें फेंकी हुई थीं। शौचालय गंदे थे। दीवारों पर कीलें ठोंककर कपड़े सुखाने के तार बंधे मिले। सभी कपड़ों को समेटने समेत समुचित साफ-सफाई के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक ठेकेदार ने भवन खाली कर दिया है। साफ-सफाई करा दी गई है। कर्मचारियों को तीमारदारों को रैन बसेरे में ठहराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed