{"_id":"69446ed0162d64daac0f6988","slug":"weighing-found-closed-at-bhuda-bahadurpur-center-queue-of-35-trolleys-bareilly-news-c-4-vns1074-788812-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूड़ा बहादुरपुर केंद्र पर बंद मिली तौल, 35 ट्राॅलियों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूड़ा बहादुरपुर केंद्र पर बंद मिली तौल, 35 ट्राॅलियों की लगी कतार
विज्ञापन
बरेली। उप आयुक्त राजेश मिश्र के निरीक्षण में बुधवार को भूड़ा बहादुरपुर स्थित पीलीभीत चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर कांटा सही मिला, पर तौल बंद पाई गई। वहां गन्ना लदी 35 ट्राॅलियां खड़ी मिलीं। केंद्र प्रभारी ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से ऐसा हुआ है।
इस दौरान उपायुक्त को गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त की भी जानकारी मिली। उन्होंने उस पर नियंत्रण के लिए टीम गठित कर रात में भी बहेड़ी और उत्तराखंड के भिल्लौर बाॅर्डर पर स्थित सिरसा पुलिस चौकी तक भ्रमण के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने चीनी मिल प्रबंधन को ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दुरुस्त कर गन्ना उठान कराने के निर्देश दिए। निगोही चीनी मिल के पिपरिया कनक क्रय केंद्र पर गन्ना उठान की व्यवस्था सामान्य मिली। वहां बुधवार शाम तक 10,161 क्विंटल गन्ने की खरीद की गई। मीरगंज चीनी मिल के क्रय केंद्र चका-अ पर गन्ना उठान की व्यवस्था दुरुस्त मिली। यहां बुधवार शाम तक 7,331 क्विंटल गन्ने की खरीद पाई गई। संवाद