फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weekly due to Eid Open market on captive day

ईद के चलते साप्ताहिक  बंदी के दिन खुला बाजार

Fri, 23 Jun 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 23 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Weekly due to Eid Open market on captive day
Weekly due to Eid Open market on captive day - फोटो : बरेली, अमर उजाला
ईद-उल-फितर की खरीदारी के चलते साप्ताहिक बंदी के रोज भी बृहस्पतिवार को बाजार खुले रहे। इसमें सिविल लाइंस की कुछ दुकानों को छोड़ दें तो कुतुबखाना और सैलानी के आसपास के बाजार पूरी तरह खुले रहे। जहां दिन भर काफी भीड़ रही। शाम होते-होते इन बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं बची थी। 
विज्ञापन

ईद को अभी तीन चार रोज बाकी हैं। ईद की खरीदारी के साथ ही शुक्रवार को अलविदा होने के चलते बृहस्पतिवार को और भी भीड़ रही। काफी लोगों ने अलविदा के लिए कुर्ते पैजामे, कैप, इत्र आदि की खरीदारी भी की। वहीं महिलाएं ईद की खरीदारी में मशगूल रहीं। महिलाएं अपने साथ-साथ बच्चों के लिए कपड़ों जूतों आदि की खरीदारी करते देखी गईं। 
विज्ञापन

कुतुबखाना से लेकर टाउन हाल, चौक बाजार, बड़ा बाजार, इंदिरा मार्केट और कोतवाली तक लोग खरीदारी कर रहे थे। यही स्थिति पुराना शहर के सैलानी बाजार की भी रही। शाम को यहां का आलम तो यह था सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ठसाठस लोग बस अपनी धुन में खरीदारी करने में लगे हुए थे। उधर, किला के बाजार में भी कमोवेश यही हाल रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed