{"_id":"5f3998098ebc3eabed24c33d","slug":"weeds-among-three-families-bodies-will-be-brought-from-uttarkashi-to-bareilly-today-bareilly-news-bly4164297100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों परिवारों में मातम, उत्तरकाशी से आज बरेली लाए जाएंगे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों परिवारों में मातम, उत्तरकाशी से आज बरेली लाए जाएंगे शव
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चार धाम यात्रा पर निकले थे, मौत की खबर से तीनों परिवारों में कोहराम
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मसूरी की गंग नहर में डूबने से हुई थी बरेली तीन युवाओं की मौत
बरेली। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी में हुए हादसे ने बरेली के तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। मौत की खबर से तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को बरेली लाए जाएंगे।
मृतकों में संतोष गंगवार फतेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया के मूल निवासी थे जबकि ललित अग्रवाल जवाहरनगर और अजय सागर का घर बसंत टाकीज के पास है। संतोष और अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो ललित की मौत इलाज के दौरान हो गई। टिहरी प्रशासन ने पहचान के बाद इनके घरों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। परिवारों के अधिकांश लोग तत्काल ही मौके पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
रविवार रात तीनों के घरों में महिलाएं और बच्चे ही थे। बताया गया कि तीनों शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बरेली लाए जाएंगे। यहीं अंतिम संस्कार होगा। प्रापर्टी डीलर रहे ललित के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। अजय की शास्त्रीनगर में बिजली उपकरणों की दुकान थी। बता दें कि कुछ ही दिन पहले शहर के चार दोस्तों की कार काम की तलाश में चंडीगढ़ जाते वक्त गंगनहर में गिर गई थी। इनमें से तीन की डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष ने की डीएम एसपी से बात
मृतक संतोष गंगवार प्रापर्टी डीलर होने के साथ ही केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के करीबी थे। भाजपा में भी अच्छी पहचान बना रखी थी। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री के साले वीरू तत्काल घटनास्थल पर रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री ने टिहरी और उत्तरकाशी प्रशासन से बात की। वहां के डीएम-एसएसपी से परिवार की हरसंभव मदद को कहा। बरेली के अधिकारियों से बात कर इनके परिवार के लिए तत्काल पास जारी कराए।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मसूरी की गंग नहर में डूबने से हुई थी बरेली तीन युवाओं की मौत बरेली। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी में हुए हादसे ने बरेली के तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। मौत की खबर से तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को बरेली लाए जाएंगे।