फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather watch during the day .. again iftar in the evening...

दिन में मौसम पहरेदार.. शाम को इफ्तार के समय फिर भीड़भाड़

Mon, 27 Apr 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Weather watch during the day .. again iftar in the evening...
मीरा की पैठ में खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दिन में सैलानी और किला बाजार में नहीं दिखी शनिवार की तरह रौनक
विज्ञापन

दोपहर भर मौसम ने लोगों को घरों में बंद रखा पर शाम को फिर बढ़ी भीड़

बरेली। रमजान के दूसरे दिन रविवार को पुराना शहर के बाजार में शनिवार के मुकाबले काफी कम हलचल रही। दिन में न दुकानें खुलीं दिखी न सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। सड़कों पर कुछ ठेले वाले जरूर मौजूद थे। दोपहर को मौसम ने लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया। सैलानी और किला दोनों इलाकों में शाम तक हालात काबू में रहे लेकिन इफ्तारी के समय फिर अचानक बाजार खुल गया और देखते ही देखते दोनों इलाकों में रौनक बढ़ गई।
रमजान के पहले दिन शनिवार को शहर के ज्यादातर बाजारों में अच्छी-खासी भीड़भाड़ का माहौल रहा था। तड़के दुकानें खुलने के बाद पुलिस ने करीब आठ बजे बाजार बंद करा दिया था लेकिन इसके बाद इफ्तार के समय से करीब तीन घंटा पहले फिर बाजारों में भीड़ बढ़ गई। खास कर पुराना शहर के मीरा की पैंठ में सुबह के वक्त बाजार खुलने से भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने बंद करा दिया, मगर मंडी खुली दुकानों पर काफी मारा मारा मारी रही। किला बाजार में भी सुबह दुकानें खुली और लोगों ने डट कर खरीदारी की। अलबत्ता पुलिस की सख्ती भी दिखी।
विज्ञापन

शहामतगंज सुबह में पूरे शबाब रही। भीड़ का आलम यह था कि सामाजिक दूरी का ख्याल भी लोगों ने नही रखा। यहां फुटकर खरीदारी करने से लेकर तमाम थोक व्यापारियों ने भी भरपूर खरीदारी की। सिटी सब्जी मंडी में सामान्य स्थिति रही। जबकि किला पुल के नीचे फल मंडी तक खरीदार नहीं पहुंच पाए। कुछ ही लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में भले ही सैलानी आदि इलाकों में कम दुकानें लगी मगर शाम होते-होते यह हालात हो गए कि लगने लगा जैसे लोगों को लॉकडाउन से ही पूरी छूट दे दी गई हो। रविवार को सुबह के वक्त हालात काफी हद तक काबू में रहे। बाजार में इक्का-दुक्का फलों के ठेले और कुछ किराना की दुकानें छोड़कर ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। बाजार नहीं लगा। इसके बाद दोपहर को जब आंधी-बारिश शुरू होने के बाद सड़कों पर घटाटोप अंधेरा छा गया तो लोग खुद ही घरों में घुस गए।

हालांकि इफ्तार से पहले शाम पांच बजे से बाजार में फिर चहल-पहल बढ़ने लगी। इफ्तार से करीब एक घंटे पहले सैलानी, मीरा की पैंठ, किला बाजार, जसोली और मलूकपुर में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ सड़कों पर दिखाई देने लगी। हालांकि शनिवार की तरह खजला-फेनी और पकौड़ियाें की दुकानें नहीं खुलीं। कई इलाकों में लोग इन चीजों की तलाश में निकले जरूर लेकिन निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed