फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Updates rain broken record in Bareilly last 24 hours

Weather Update: बरेली में 24 घंटे में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, जानिए अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

Wed, 22 Mar 2023 03:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Mar 2023 03:57 AM IST
सार

बरेली में बेमौसम बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। जनवरी से अब तक पहली बार एक दिन 63 मिमी तक बारिश हुई है। 24 मार्च को फिर से बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather Updates rain broken record in Bareilly last 24 hours
बारिश में छाता लेकर जाती छात्रा और युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिनों से बूंदाबांदी और रुक-रुककर बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ से घिरे बरेली शहर में बीते 24 घंटे में 63 मिमी बारिश हुई। इससे अब तक का रिकॉर्ड टूट गया। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। तापमान सामान्य से नीचे जा पहुंचा। धूप निकलने के बाद भी लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की और मध्यम बारिश, फिर अनुकूल माहौल बनने पर अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात से शुरू तेज बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। सुबह 11 बजे के बाद हवा चलने से बादल छंटे और दोपहर 12 बजे से हल्की धूप निकलने लगी, मगर हवा में मौजूद सौ फीसदी नमी सिहरन का अहसास कराती रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक 25, 26 जनवरी को 36 मिमी, 10, 11 फरवरी को 46 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, 20, 21 मार्च को दो दिनों में 63 मिमी बारिश ने शहरवासियों को भिगोया।
विज्ञापन


Weather: बेमौसम बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, सरसों को भी नुकसान... बर्बादी देख रो पड़े किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगले दो दिन तक राहत रहेगी, मगर अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार शाम फिर पश्चिमी विक्षोभ घिरने का पूर्वानुमान है। हवा अनुकूल रही तो शुक्रवार को फिर बारिश हो सकती है।

फसल बचाने के लिए खेतों से जल निकासी जरूरी

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों की फसल धराशायी हो गई है। आलू को भी काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की बालियां काली पड़ने, दाने हल्का होने और नमी से पूरी तरह बर्बाद होने का खतरा है। राई-सरसों, तोरिया, लाही, अलसी, मक्का, बाजरा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इससे बचाव के लिए किसान पहले नाली बनाकर खेतों से पानी निकाल दें। आगे होेने वाली बारिश से फसल बचाने के लिए उस पर प्लास्टिक शीट डाल दें। आलू की खोदाई कर ली है तो उसे खेत में न रखें।

मौसम का हाल 

अधिकतम : 21.7
न्यूनतम : 13.3
पूर्वानुमान : हल्के और घने बादल मंडराएंगे। हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed