फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: बेमौसम बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, सरसों को भी नुकसान... बर्बादी देख रो पड़े किसान

Tue, 21 Mar 2023 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
Up Weather Updates wheat and mustard crops due to unseasonal rains in Bareilly
शाही क्षेत्र में बारिश से गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बरेली में चार दिन से मंडरा रहे बादल सोमवार को बरस पड़े। दिन में रिमझिम बौछार हुई तो रात में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह 10 बजे तक जारी रहा। गरज-चमक के साथ कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बेमौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। 



खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है। सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटी फसल खराब हो सकती है। बरेली के आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक रविवार रात से ही शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने लगा था। सोमवार को दिन में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई, लेकिन देर रात से झमाझम बारिश शुरू हो गई।

Up Weather Updates wheat and mustard crops due to unseasonal rains in Bareilly
सुभाष नगर रेलवे पुलिया के नीचे हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह 10 बजे तक गरज-चमक के साथ बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया। सुभाष नगर रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव होने से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। 
Up Weather Updates wheat and mustard crops due to unseasonal rains in Bareilly
रामनगर पुलिस चौकी बारिश के पानी से जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शहर से देहात तक बारिश आफत बनकर बरसी। आंवला क्षेत्र की रामनगर पुलिस चौकी बारिश के पानी से जलमग्न हो गई। कस्बों में भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Weather Updates wheat and mustard crops due to unseasonal rains in Bareilly
खेत में फसल की बर्बादी देख उदास बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला
शाही क्षेत्र के गांव खजुरिया, लालपुर प्रेमपुर, दौली, खरसैनी, रमपुरा, सेवा ज्वालापुर, बुझिया, केसरपुर, नारा, फरीदापुर, महिमा नगला, डूंगरपुर, भमोरा, केरा, बगरऊ,गोहाना, शाहपुरा, तुरसा पट्टी, शाही, बसावन पुर, सुकटिया ,नगरिया सोबरनी, खाता, लमकन, विक्रमपुर आदि गांवों में बारिश से गेहूं, लाही, मसूर की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। 
विज्ञापन
Up Weather Updates wheat and mustard crops due to unseasonal rains in Bareilly
बारिश से खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
मीरगंज, हाफिजगंज और आंवला क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश किसानों के लिए आफत बन गई।  गेहूं और सरसों की फसल खेतों में ही बिछ जाने से अब यह फसल सड़ने और सरसों में कीड़ा लगने की आशंका है। फसल कटाई और गहाई का काम भी रुक गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed