फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update yellow weather alert for three days in Bareilly

UP Weather: बदायूं-पीलीभीत में हुई बारिश, बरेली में छाए रहे बादल, तीन दिन तक मौसम का येलो अलर्ट

Fri, 02 May 2025 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 May 2025 08:04 PM IST
सार

बरेली समेत पूरे मंडल में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ। बदायूं और पीलीभीत जिलों में आंधी के साथ बारिश भी हुई। बरेली में मौसम विभाग ने तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
weather update yellow weather alert for three days in Bareilly
बरेली में छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव दिखने लगा है। शुक्रवार को सुबह घने काले बादल छा गए। शहर के आसपास के इलाकों में तेज हवा भी चली। दोपहर में मौसम ने फिर करवट बदली और हल्की धूप निकल आई। शाम को फिर से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाल के साथ बारिश के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में कई बार मौसम में बदलाव आया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि तापमान में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर और आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न होने से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहते हैं। हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में उर्स के चलते दो दिन बंद रहेगा पुराना रोडवेज बस अड्डा, नीट परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम खुशनुमा होने के कारण अधिकतम पारा 32.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बदलते मौसम को देखते हुए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार आसमान में बादल छाए रहने के साथ हवा के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।

बदायूं में आंधी के साथ हुई बरसात
बदायूं जिले में सुबह करीब आठ बजे एकाएक आसमान में काले बादल छा गए और फिर तेज आंधी आ गई। कई स्थानों पर खेतों में कटी गेहूं की फसल भी उड़ गई। साथ ही खेतों में खड़ी मक्का की फसल भी आंधी में गिर गई। आंधी थमने के बाद बरसात भी होने लगी थी। पहले तेज और फिर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने से नगर में कई स्थानों पर पानी भी भर गया। 

इस दौरान बदायूं शहर, कुंवरगांव, गुलड़िया, ओरछी सहित अन्य जगहों पर बिजली कटौती हो गई। सभी जगहों पर लगभग एक से दो घंटे तक बिजली कटौती हुई। पानी की वजह से हुई उमस से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई, हालांकि बरसात से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने भी एक-दो दिन इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है। 

तराई में भी बदला मौसम
पीलीभीत में मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवा चली। बरखेड़ा क्षेत्र में कुछ देर तक जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब एक पखवाड़े से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। गर्मी और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे। शुक्रवार को बदले मौसम ने लोगों को राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed