फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   old roadways bus station will remain closed for two days due to Urs in Bareilly

UP: बरेली में उर्स के चलते दो दिन बंद रहेगा पुराना रोडवेज बस अड्डा, नीट परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी

Sat, 03 May 2025 04:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 May 2025 04:48 PM IST
सार

बरेली में उर्स के चलते चार और पांच मई को यातायात व्यवस्था में बदलवा किया गया है। ट्रैफिक डायवर्जन लागू होने के साथ ही पुराना रोडवेज बस अड्डा दो दिन बंद रहेगा। ऐसे में नीट परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। 

विज्ञापन
old roadways bus station will remain closed for two days due to Urs in Bareilly
सेटेलाइट बस अड्डे से होगा रोडवेज बसों का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया में चार और पांच मई को देश-विदेश से लाखों की संख्या में जायरीन आने का अनुमान है। इसके लिए यातायात पुलिस ने दो दिन के डायवर्जन व्यवस्था लागू की है, साथ ही रविवार व सोमवार को पुराना रोडवेज बस अड्डा बंद रखा जाएगा। बसों का संचालन सेटेलाइट स्टैंड से होगा।

विज्ञापन


एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड से इन्वर्टिस तिराहा फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होकर जाएंगी और इसी मार्ग से आएंगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों को उर्स आयोजन स्थल के रास्तों पर नई व्यवस्था के तहत निकलने का सुझाव दिया है। बताया है कि जायरीन के अलावा अन्य लोग इन रास्तों पर संबंधित दिनों में जाने से बचें तो जाम की समस्या से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ganga Expressway: यूपी में वायुसेना का युद्धाभ्यास, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान, राफेल ने भरी उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मई को प्रस्तावित नीट परीक्षा को लेकर भी एसपी यातायात ने सजगता बरतने का निर्देश दिया है। परसाखेड़ा व सीबीगंज क्षेत्र में जिन नीट परीक्षार्थियों के केंद्र बने हैं, उन्हें दोपहर एक बजे तक केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे ई रिक्शा व ऑटो
रविवार को दोपहर बाद तीन बजे से सोमवार को रात 12 बजे तक सभी तरह के चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो मिनी बाईपास व झुमका तिराहे से मथुरापुर मदरसे की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही सभी ई-रिक्शा व ऑटो कुदेशिया अंडरपास से किला की तरफ, अशोक नगर तिराहा व सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर की तरफ व श्यामगंज से पटेल चौक की तरफ, चौकी चौराहा से पटेल चौक की तरफ, चौकी चौराहे से चौपुला की तरफ, साहू गोपीनाथ व मठ की चौकी से कुतुबखाने की तरफ व बरेली कॉलेज से पटेल चौक की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।

दो दिन इन रास्तों पर ये रहेगा बदलाव
- जिन चार पहिया वाहनों को बरेली से रामपुर की तरफ जाना है वह गांधी उद्यान से श्यामगंज पुल, डेलापीर, इज्जतनगर, विल्वा पुल से बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे। इसी तरह जिन वाहनों को रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली से बरेली आना है वह झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास होकर विल्वा से डेलापीर होकर स्टेडियम रोड से आ सकेंगे।
- सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें झुमका तिराहा व रोड नंबर एक परसाखेड़ा से व मिनी बाईपास से मथुरापुर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
- रामपुर, मुरादाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम होते हुए इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
- रामपुर, मुरादाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह विलयधाम से बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व पीलाभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह विलयधाम से बडा बाईपास, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- बदायूं की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़, फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिन वाहनों को पीलीभीत, नैनीताल, दिल्ली व लखनऊ की तरफ जाना है वह बुखारा मोड़ से फरीदपुर, बड़ा बाईपास होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिनको दिल्ली, पीलीभीत, नैनीताल जाना है वह बड़ा बाईपास से होकर जा सकेंगे।
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से विलवा से डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड तक आ सकेंगी व इसी मार्ग से वापस जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed