फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Update Scorching heat due to rise in temperature in Bareilly

Weather Update: बरेली में गर्मी से चढ़ा मौसम का पारा, झुलसने लगे शहरवासी; रात में भी राहत नहीं

Tue, 16 May 2023 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 May 2023 10:18 AM IST
सार

बरेली के दस दिन में अधिकतम सात और न्यूनतम में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इससे लोग गर्मी से बेहोल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है। 

विज्ञापन
Weather Update Scorching heat due to rise in temperature in Bareilly
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हवा की दिशा बदलने के बाद बढ़ रहा पारा अब झुलसाने लगा है। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में आगे भी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। सोमवार को सुबह हल्के बादल मंडराए, मगर दिन में तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर कर बेहाल किया।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान संस्थान से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले दिनों शहर पर पश्चिमी विक्षोभ मंडराने से बादल मंडराए थे। अनुकूल माहौल बनने पर रिकॉर्ड बारिश भी हुई थी। उच्च वायुदाब बने रहने से बारिश का माहौल नहीं बना मगर बादलों के मंडराने से राहत मिलती रही। 

विज्ञापन

रात में भी बढ़ा तापमान 

करीब दस दिन पहले हवा की दिशा पूर्व दक्षिण पूर्व होने से बादल छंटे और पहाड़ों की हवा का प्रवेश थमा। नतीजा, हवा में मौजूद नमी का स्तर गिरता रहा। हल्की ठंड गायब होने के बाद अब पारा फिर चढ़ने लगा है। दस दिनों में करीब सात डिग्री की बढ़त दर्ज कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। जबकि रात का तापमान में तीन डिग्री की बढ़त हुई है। आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 23.4 डिग्री सामान्य स्तर पर रहा। हवा में नमी 41 फीसदी और गति छह किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। दिन भर धूल भरी हवाएं चलती रहीं। प्रदूषण का स्तर सिविल लाइंस में 117 और राजेंद्र नगर में 91 दर्ज किया गया। जो सामान्य स्तर पर रहा।

पिछले दस दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तिथि    - अधिकतम - न्यूनतम
15 मई - 39.8 - 22.7
14 मई - 39.3 - 20.9
13 मई - 38.5 - 19.5
12 मई - 37.1 - 16.8
11 मई - 34.9 - 18.3
10 मई - 36.3 - 19.8
09 मई - 36.4 - 21.2
08 मई - 35.8 - 21.7
07 मई - 34.5 - 20.7
06 मई - 32.1 -  19.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed