फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Update rainfall in August was 34 percent less than normal after three years in Bareilly

Bareilly Weather: तीन वर्ष बाद अगस्त में सामान्य से 34 फीसदी कम हुई बारिश, सितंबर में मेहरबान है मानसून

Thu, 05 Sep 2024 11:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 11:31 AM IST
सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बरेली में बीते वर्ष अगस्त के 27 दिन में 340 मिमी बारिश हुई थी। इस वर्ष अगस्त के 24 दिन में सिर्फ 250 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather Update rainfall in August was 34 percent less than normal after three years in Bareilly
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में बारिश से तरबतर होने की आस अधूरी रह गई। बरेली में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार अगस्त में कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष अगस्त में हुई बारिश के सापेक्ष इस बार करीब 34 फीसदी कम रही। हालांकि, सितंबर में सामान्य या इससे अधिक बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष अगस्त के 27 दिन में 340 मिमी बारिश हुई। इनमें आठ दिन 20 मिमी का आंकड़ा पार रहा। वहीं, शेष दिन भी चार से 15 मिमी बारिश हुई। जबकि इस वर्ष अगस्त के 24 दिन में 250 मिमी बारिश हुई। इनमें दस दिन एक से तीन मिमी बारिश दर्ज हुई। शेष दिन में सात अगस्त को 59 मिमी, नौ अगस्त को 43.1 मिमी, 14 अगस्त को 20.4 मिमी, 17, 18, 19 अगस्त को 14 से 19 मिमी के बीच बारिश हुई। जबकि अन्य दिनों में रिमझिम होने से एक मिमी या एक से कम बारिश रिकार्ड हुई। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगस्त में धूप, छांव का सिलसिला रहा। ऐसे में छिटपुट बारिश के बाद तेज धूप होने से वाष्पीकरण हावी रहा। जो तपिश के अहसास के साथ चिपचिपी भरी गर्मी की वजह भी बना। नमी का स्तर 70 या इससे ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान 
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वर्तमान में हिंद महासागर द्विध्रुव एवं अलनीनो की तटस्थ परिस्थितियां अब अलनीना प्रभाव में बदल रही हैं। इसके चलते सितंबर में रुहेलखंड मंडल के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। रुहेलखंड क्षेत्र के ही पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सो में अधिकतम तापमान भी सामान्य या इससे कम दर्ज होने का अनुमान है।

अगस्त में कब, कितनी हुई बारिश
वर्ष          बारिश मिमी में
2018       725.5
2019       194.1
2020       211.8
2021       205.4
2022       98.5
2023       368.0
नोट : आंकड़े भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार।

तीन दिन तक हल्की बारिश होने के आसार 
पश्चिमी विक्षोभ घिरने से बुधवार को दिन भर हल्के, घने बादल मंडराते रहे। अनुकूल माहौल बनने पर शहर समेत देहात क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर तीन दिन और हल्की, तेज बारिश का अनुमान जताया है।

मंगलवार देर रात हवा की दिशा पश्चिम-उत्तर पश्चिम होने से पहाड़ों पर मंडरा रहे बादलों का जमावड़ा शहर की ओर बढ़ने लगा। उमस बरकरार होने से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.0 डिग्री दर्ज हुआ। भोर में रिमझिम के बाद भी घने बादल मंडराते रहे। दोपहर एक बजे शहर के कुछ इलाकों में खंडवर्षा हुई।

जबकि इसी दौरान शहर से सटे नकटिया, नरियावल, रामगंगा नगर, मोहनपुर समेत अन्य इलाकों में करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed