{"_id":"646c07a90d76c25bcc08a945","slug":"weather-update-rain-forecast-for-next-two-days-in-bareilly-2023-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में सुबह से मंडराए बादल, भीषम गर्मी के बीच राहत खबर; कल हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में सुबह से मंडराए बादल, भीषम गर्मी के बीच राहत खबर; कल हल्की बारिश के आसार
Tue, 23 May 2023 05:58 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 05:58 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ घिरने, बादल मंडराने और अगले करीब चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल सुबह से बादल छाए हैं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं है।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर निकली युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सोमवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू कर दिया था। दिन में तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद 41.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ घिरने, बादल मंडराने और अगले करीब चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। सुबह से हल्के बादल छाए हैं, लेकिन गर्मी से फिलहाल राहत नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर में भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही करीब 50 फीसदी तक कम रही। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों की हवा का एक बार फिर शहर में प्रवेश का माहौल बन रहा है। अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार सुबह तेजी से हवाएं शहर में प्रवेश करेंगी। इससे बादल घिरेंगे। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बारिश के भी आसार हैं। कमोवेश यही स्थिति अगले करीब चार दिन तक जारी रहने की संभावना जताई है। इससे लोगों को तपिश से काफी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
आसमान से बरसी अग्नि, बिजली ने ली परीक्षा
भीषण गर्मी में बिजली की जब सबसे ज्यादा जरूरत है तब बेहिसाब कटौती लोगों को रुला रही है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत और ओवरलोडिंग के नाम पर घोषित कटौती के बाद भी बिजली गुल होती रही बिजली ने लोगों के धैर्य की परीक्षा ली। पिछले 24 घंटे में अलग अलग फीडरों से 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद रही। इससे शहर के करीअ डेढ़ लाख लोग प्रभावित रहे।सोमवार को शाहदाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग की वजह से सिस्टम जवाब दे गया। लगातार तीसरे दिन मरम्मत के नाम पर अफसरों ने आपूर्ति बंद कराई। इससे 12,000 उपभोक्ताओं यानी 60,000 लोगों को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ा। हरुनगला उपकेंद्र के पवन विहार में सोमवार शाम छह बजे से बिजली गुल हुई और 8:30 बजे तक बंद रही। इससे 5000 उपभोक्ता परेशान हुए। श्यामगंज के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह फुंक गया। दोपहर तीन बजे तक 250 परिवारों को पसीना बहाना पड़ा।