फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update rain forecast for next two days in bareilly

Weather Update: बरेली में सुबह से मंडराए बादल, भीषम गर्मी के बीच राहत खबर; कल हल्की बारिश के आसार

Tue, 23 May 2023 05:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 May 2023 05:58 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ घिरने, बादल मंडराने और अगले करीब चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल सुबह से बादल छाए हैं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं है। 

विज्ञापन
weather update rain forecast for next two days in bareilly
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर निकली युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू कर दिया था। दिन में तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद 41.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ घिरने, बादल मंडराने और अगले करीब चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। सुबह से हल्के बादल छाए हैं, लेकिन गर्मी से फिलहाल राहत नहीं है। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर में भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही करीब 50 फीसदी तक कम रही। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों की हवा का एक बार फिर शहर में प्रवेश का माहौल बन रहा है। अनुकूल माहौल बनने पर मंगलवार सुबह तेजी से हवाएं शहर में प्रवेश करेंगी। इससे बादल घिरेंगे। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बारिश के भी आसार हैं। कमोवेश यही स्थिति अगले करीब चार दिन तक जारी रहने की संभावना जताई है। इससे लोगों को तपिश से काफी निजात मिलेगी।

विज्ञापन

आसमान से बरसी अग्नि, बिजली ने ली परीक्षा

भीषण गर्मी में बिजली की जब सबसे ज्यादा जरूरत है तब बेहिसाब कटौती लोगों को रुला रही है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत और ओवरलोडिंग के नाम पर घोषित कटौती के बाद भी बिजली गुल होती रही बिजली ने लोगों के धैर्य की परीक्षा ली। पिछले 24 घंटे में अलग अलग फीडरों से 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद रही। इससे शहर के करीअ डेढ़ लाख लोग प्रभावित रहे।

सोमवार को शाहदाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग की वजह से सिस्टम जवाब दे गया। लगातार तीसरे दिन मरम्मत के नाम पर अफसरों ने आपूर्ति बंद कराई। इससे 12,000 उपभोक्ताओं यानी 60,000 लोगों को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ा। हरुनगला उपकेंद्र के पवन विहार में सोमवार शाम छह बजे से बिजली गुल हुई और 8:30 बजे तक बंद रही। इससे 5000 उपभोक्ता परेशान हुए। श्यामगंज के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह फुंक गया। दोपहर तीन बजे तक 250 परिवारों को पसीना बहाना पड़ा।

रीवैंप योजना पर काम शुरू नहीं हुए

शहर में 820 करोड़ रुपये की रीवैंप योजना पर काम शुरू नहीं हुए। बिजनेस प्लान में अभी टेंडर होने हैं। अगर मार्च में ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि कर दी जाती तो ओवरलोडिंग की वजह से मई-जून की गर्मी में कटौती न होती। गर्मी से पहले का समय सर्वेक्षण और एस्टीमेट बनाने में बीत गया। अब काम जून और जुलाई में होंगे। तब तक गर्मी बीत जाएगी। मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा यह कहकर संतुष्ट कर रहे हैं कि अबकी बार गर्मी में कुछ इलाकों में समस्या जरूर है पर अगले साल की गर्मी आने से पहले सिस्टम ऐसा हो जाएगा कि आने वाले पांच वर्ष तक समस्या नहीं रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed