फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update day temperature dropped by one degree in Bareilly

Weather: बरेली में एक डिग्री लुढ़का दिन का पारा, धूप बेअसर; पांच दिन हावी रहेगी शीतलहर

Thu, 12 Dec 2024 07:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 07:27 AM IST
सार

बरेली में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार को दिनभर सर्द हवा चली, जिससे धूप भी बेअसर रही। लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम विभाग ने पांच दिन तक शीतलहर हावी रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
weather update day temperature dropped by one degree in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बरेली में बुधवार को दिन का पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इस लिहाज से बरेली प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम पारा भी प्रदेश में तीसरे स्थान पर दर्ज हुआ। सर्द हवा शहरियों को ठिठुरन का एहसास कराती रही। अयोध्या और नियामतपुर का न्यूनतम पारा बरेली से भी कम रहा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह कोहरे में लिपटी रही। दोपहर में धूप जरूर हुई, पर सर्द हवा की वजह से बेअसर रही। एक डिग्री गिरावट के साथ पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम पारा भी गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से सर्द हवा मैदानी इलाके में प्रवेश कर रही है। इस वजह से पहाड़ से सटे तराई के इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। करीब पांच दिन तक शीतलहर हावी रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निमोनिया की चपेट में मिले छह बच्चे, वार्ड में भर्ती
ठंड अब बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल आए करीब डेढ़ सौ बच्चों में नौ की हालत गंभीर रही। तीन तेज बुखार और छह निमोनिया पीड़ित मिले। उन्हें भारती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। हालत स्थिर है।

जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक बीते चार दिनों में तापमान में आए उतार-चढ़ाव से जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है या जो एलर्जी से पीड़ित हैं, उनकी सेहत बिगड़ी। ज्यादातर बच्चे बीमार हो रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में सामान्य दिनों से 15 फीसदी ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। 

कुछ बच्चों में निमोनिया की पुष्टि हुई। उन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी। बच्चों के परिजन से विशेष ख्याल रखने की अपील की जा रही है। सुबह-शाम बच्चों को घर से बाहर न जाने दें। तबीयत बिगड़े तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। देरी भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed