फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather turns as rain hits northern cities

मानसून ने दिखाई झलक.. इस हफ्ते पसीना नहीं, बारिश भिगोएगी

Wed, 27 Jun 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 27 Jun 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Weather turns as rain hits northern cities
rain
मस्जिदों में बारिश के लिए की गई दुआएं अल्लाह ने कुबूल कर लीं। हवन-यज्ञ भी सार्थक हो गए। दो सप्ताह से भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश की झलक देखने को मिल गई। अब मौसम विज्ञानियों ने भी भविष्यवाणी कर दी है कि इस हफ्ते पसीना नहीं, बल्कि बारिश लोगों को भिगोएगी। बताया गया है कि इस हफ्ते के कम से कम चार दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी होगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले तक 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहे तापमान से लोग झुलस रहे थे। मंगलवार को लोगों को इससे राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन हवा भी चली। शहर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। शाम को काफी तेज हवाएं चलीं। इससे अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 43.0 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से अब भी तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि दक्षिण-पूरब से आईं हवाएं बादल बना रही हैं। अब चार से पांच दिन तक धूल भरी आंधी आने के साथ बारिश भी होगी। 27 से 30 जून तक 35 से 40 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से तपिश कम होगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। पहाड़ों पर भी बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed