फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather turns again in Bareilly Heavy rain accompanied by thunder and lightning hailstorm threatens crops Yell

बरेली में फिर बदला मौसम: गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि से फसलों पर संकट, यलो अलर्ट जारी

Fri, 09 Oct 2026 04:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

बरेली में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे काले बादल छा गए। गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओले भी गिरे। शहर के रामगंगानगर, डेलीपीर और मुंशीनगर में करीब 15 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि होती रही। 

विज्ञापन
Weather turns again in Bareilly Heavy rain accompanied by thunder and lightning hailstorm threatens crops Yell
बरेली में गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे काले बादल छा गए। गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओले भी गिरे। शहर के रामगंगानगर, डेलीपीर और मुंशीनगर में करीब 15 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि होती रही। तेज हवा भी चली, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन

 
उधर, शेरगढ़ में ओलावृष्टि से सड़कों पर सफेद चादर जैसे बिछ गई। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान समेत अन्य फसलों का नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई इलाकों में धान की कटाई हो रही है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो फसलें तबाह हो जाएंगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 40 से 50 किमी प्रति घंटा का रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed