फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather news sun will heat up Bareilly for two more days

Weather News: बरेली में दो दिन और तपाएगी धूप, उमस करेगी बेहाल, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Mon, 09 Jun 2025 06:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 06:01 AM IST
सार

बरेली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। रविवार को दिनभर तेज धूप से तपाया तो रात में गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए। अभी दो दिन और ऐसा मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।  

विज्ञापन
weather news sun will heat up Bareilly for two more days
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सप्ताहभर बाद अब फिर मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन तक तेज धूप और उमस की संभावना जताई है। इसके बाद अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान जताया है। रविवार को दिनभर धूप रही और उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। रात में भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन


रविवार को हल्के बादल मंडराने के आसार थे, पर सुबह तेज हवा चलने से अनुकूल माहौल नहीं बन सका। आसमान साफ होने से तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तपिश के साथ ही बेतहाशा उमस भी हावी रही। 
विज्ञापन


छांव में खड़े होकर धूप से बचने की उम्मीद पर उमस भारी पड़ी। शाम को भी हवा में गर्माहट का अहसास लोगों ने किया। दिन और रात में भी पंखे बेअसर रहे। एसी, कूलर चलाकर लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज बढ़े
तापमान बढ़ने से निजी व सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। रविवार को जिले के 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में पेट संबंधित बीमारियों से पीड़ित 600 मरीज पहुंचे। उन्हें उल्टी, दस्त, मतली, चक्कर आने की शिकायत रही। बुखार के 421 मरीज पहुंचे। त्वचा रोगियों की संख्या 800 रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक गर्मी में इम्यूनिटी प्रभावित हुई है। दूषित भोजना से हाजमा बिगड़ रहा है। सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed