फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather news Bareilly is likely to remain cloudy for four days

Weather Update: 48 घंटे में 50 मिमी बारिश से भीगा बरेली, अब चार दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 27 May 2025 08:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 May 2025 08:14 AM IST
सार

बरेली में बीते दो दिन बारिश होने से मौसम का मिजाज ठंडा पड़ गया है। जिससे गर्मी से परेशान लोगों को खासी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक बादल मंडराने का अनुमान जताया है। 
 

विज्ञापन
weather news Bareilly is likely to remain cloudy for four days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो दिन से जारी हल्की, तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों बेतहाशा पड़ी गर्मी से झुलस रहे शहरवासियों को खासी राहत मिली है। मौसम विभाग ने फिलहाल चार दिन तक बादल मंडराने का अनुमान जताया है। पारा में गिरावट की भी उम्मीद है। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। तेज हवा चलने की संभावना है। 

विज्ञापन


रविवार को पांच मिमी बारिश हुई थी। सोमवार को भी भोर में अनुकूल माहौल बनने पर करीब 45 मिमी बारिश हुई। सुबह आठ बजे तक बादल मंडराते रहे फिर तेज हवा चलने से आसमान साफ हुआ। धूप निकली पर नमी की अधिकता से गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर दो बजे तेज धूप होने से हल्की उमस का अहसास हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'घरवालों से जान का खतरा': दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह करने पर मुसीबत में युवती, वीडियो में बताई कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद तेज धूप बेहाल कर सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 33.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 80 फीसदी रहा। मंगलवार को 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। 

मुंबई में बारिश की वजह से ढाई घंटे देरी से बरेली आई फ्लाइट
मुंबई में सोमवार सुबह से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश से हवाई उड़ानें प्रभावित रहीं। इसके चलते बरेली एयरपोर्ट पर शाम चार बजे के बाद विमान पहुंचा। करीब ढाई घंटे की देरी के चलते मुंबई से आने और बरेली से जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह से दोपहर 12 बजे तक मुंबई में तेज बारिश हुई। मौसम खराब होने की वजह से उड़ान के लिए अनुकूल माहौल नहीं बना। सामान्य दिनों में मुंबई से 11:10 बजे उड़ान होती है पर बारिश के चलते दोपहर 1:55 बजे विमान उड़ान भरकर शाम 4:14 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचा।

बरेली से शाम 4:50 बजे रवाना होकर 6:49 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर विमान पहुंचा। इंडिगो एयरलाइंस प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक 80 फीसदी से ज्यादा एयर ट्रैफिक रहा। तेज बारिश होने से उड़ान मौसम साफ होने के बाद हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed