{"_id":"67ad0c65241905e8cb0bb743","slug":"weather-is-taking-a-toll-on-childrens-health-cases-of-pneumonia-increased-bareilly-news-c-4-lko1064-579868-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम, निमोनिया के बढ़े मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम, निमोनिया के बढ़े मामले
विज्ञापन
- गंभीर रूप से बीमार 17 बच्चे जिला अस्पताल के वार्ड में हुए भर्ती
बरेली।बदलते मौसम के बीच निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक तेज धूप के बाद रात में सर्द हवा बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी और इलाज में लेटलतीफी बीमारी को गंभीर बना रही है।
जिला अस्पताल के वार्ड में बुधवार शाम तक 17 बच्चे भर्ती हुए। इनमें छह बच्चे निमोनिया, आठ कोल्ड डायरिया, तीन अन्य बीमारियों की चपेट में रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक बच्चों की हालत गंभीर होने की मुख्य वजह इलाज में देरी है। इन दोनों रोगों की शुरुआत हल्के लक्षणों से होती है। तत्काल उचित इलाज मिले तो रोग से बचाव मुमकिन है, पर लेटलतीफी से संक्रमण बढ़ने पर सूखी खांसी आती है। फेफड़ों में ऑक्सीजन की कमी से कमजोरी महसूस होने लगती है। वहीं, बुखार होने लगे तो इलाज में देरी भारी पड़ती है। अस्पताल में आईसीयू न होने की वजह से भर्ती होने वाले बच्चों में जिनकी हालत बेहद गंभीर होती है, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, तीन दिन चलेगी तेज हवा
बरेली। सप्ताहभर से चढ़ रहा दिन का पारा अब तपिश का अहसास कराने लगा है, पर रात में ठिठुरन जारी है। बुधवार को तेज धूप से लोग गर्म कपड़े उतारने के लिए विवश रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार तीन दिन तक विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पहाड़ों की ओर से तेज हवा शहर में प्रवेश करेगी। तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
--
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
11 फरवरी 26.9 10.9
10 फरवरी 25.3 9.6
09 फरवरी 24.3 8.5
08 फरवरी 23.3 7.7
07 फरवरी 22.0 7.5
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
-
मौसम इनपुट
26.2
11.9
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छाएंगे।
सूर्योदय 6:52
सूर्यास्त 6:01
अमर उजाला ब्यूरो