फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather IMD red alert for dense fog issued for the next two days in Bareilly

Weather Update: बरेली में दो दिन बाद निकली धूप, हावी रही शीतलहर; कल फिर कोहरे का रेड अलर्ट

Thu, 18 Dec 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 05:21 PM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिनभर शीतलहर हावी रही। इससे गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Weather IMD red alert for dense fog issued for the next two days in Bareilly
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो दिन लगातार घना कोहरा छाने के बाद बृहस्पतिवार को हल्की धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि शीतलहर चलने से दिनभर शीत दिवस की स्थिति रही। गलन और ठिठुरन भी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को कोहरे का रेड अलर्ट और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 8.1 डिग्री नीचे गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 13.8 डिग्री तापमान के साथ शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर रहा। यहां दिन के तापमान में सामान्य से 7.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बरेली में बृहस्पतिवार को सुबह हल्का कोहरा और बादल छाए। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा और बादल छंट गए और हल्की धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: गंगा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पूरा हो जाएगा बरेली-मथुरा हाईवे का निर्माण, चार फेज में चल रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में आठवीं तक स्कूल बंद 
सर्दी और कोहरे को देखते हुए बरेली जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहे। वहीं पीलीभीत,  शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी में स्कूलों का समय बदला गया है। इन जिलों में सुबह 10 बजे से स्कूल खुले। 

Trending Videos

रात में यात्रा से बचने की अपील
मौसम विभाग ने घने कोहरे के दौरान रात में यात्रा से बचने की अपील की है। एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग, टेकऑफ प्रभावित हो सकता है। कोहरे में मौजूद सूक्ष्म कण और अन्य प्रदूषक तत्व फेफड़ों में जमा होने से कार्य क्षमता घटती है। घरघराहट, खांसी, सांस लेने में तकलीफ बढ़ने की आशंका है। इससे आंख की झिल्लियों में जलन, लालिमा, सूजन हो सकता है।

कराए जा रहे हैं रैन बसेरों और अलाव के इंतजाम
भीषण ठंड को देखते हुए बरेली मंडल में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रैन बसेरे और अलाव का इंतजाम शहर में कराए जा रहे हैं। दृश्यता शून्य का मतलब दृश्यता शून्य का मतलब है कि सामने कुछ भी न दिखाई दे। कुछ मीटर तक दिखने का मानक न रह जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed