फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather clear for more days

कुछ दिन और लीजिए धूप का मजा

Sun, 10 Jan 2021 06:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
weather clear for more days
बरेली। शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश ने कड़ाके की ठंड से काफी हद तक राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद कोहरा साफ होने से शनिवार को चटख धूप निकली और अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ दिन तक सुबह-शाम कोहरा और दिन में अच्छी धूप खिलने की उम्मीद जताई है। अधिकतम में तीन डिग्री की बढ़त दर्ज हो सकती है। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार की रात तेज बारिश होने की उम्मीद थी मगर उच्च वायुदाब हावी होने यानी अनुकूल माहौल न मिलने से बारिश नहीं हो सकी। कुछ इलाकों में ही छिटपुट हल्की बारिश हुई। जिसकी वजह से कोहरा हावी नहीं हो सका और शनिवार की सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप रही। जिस कारण पारे में दो डिग्री तक की उछाल दर्ज हुई। वहीं, शाम को फिर से पछुआ हवाओं के प्रवेश होने से हल्की ठिठुरन का एहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.0 डिग्री और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 95 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed