{"_id":"6491152fc3cb15cf4504d2c7","slug":"weather-changed-due-to-drizzling-rain-in-bareilly-in-the-morning-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather News: बरेली में सुबह-सुबह रिमझिम बारिश, गर्मी से थोड़ी राहत; अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: बरेली में सुबह-सुबह रिमझिम बारिश, गर्मी से थोड़ी राहत; अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
Tue, 20 Jun 2023 08:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:26 AM IST
सार
बरेली में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह सुबह रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तेज बारिश होने का पू्र्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
बरेली में रिमझिम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सोमवार से छाए बादल मंगलवार सुबह राहत बनकर बरसे। रात में एक दो बार बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह करीब छह बजे फिर से बूंदाबादी होने लगी। सात बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उमस बरकरार है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। 22 जून को तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से मंडराए बादल
सप्ताह भर बाद सोमवार सुबह घने बादल मंडराए। बारिश की उम्मीद जगी। आठ बजे के बाद चली तेज हवा ने उन्हें आगे धकेल दिया। इस वजह से तपिश से कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़त के बाद 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ये भी पढ़ें- सहेली संग रहना चाहती थी युवती: अड़चनें दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने की हैवानियत; दो माह बाद मिला कंकाल