{"_id":"5e3084cc8ebc3e4b533c81d2","slug":"weather-bareilly-news-bly39360718","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी बारिश और सर्द हवाएं, और बढ़ेगी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी बारिश और सर्द हवाएं, और बढ़ेगी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञानियों ने घना कोहरा छाने का भी जताया अनुमान
बरेली। दो दिनों से गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासी मंगलवार को मौसम के पलटी मार जाने से फिर ठिठुर गए। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को भी घने कोहरे के साथ ही बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है।
मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन उच्च वायुदाब होने से बारिश का माहौल नहीं बना। दोपहर करीब दो से चार बजे के बीच हल्की धूप खिली लेकिन रह-रहकर बूंदाबांदी भी होती रही। शाम चार बजे के बाद फिर बादल गरजने लगे और छह बजे के आसपास हल्की बारिश शुरू हो गई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, मंगलवार को शीतलहर के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना थी लेकिन देर रात पश्चिमी विक्षोभ के हावी होने से बादल घिरने लगे। साथ ही, निमभन वायुदाब क्षेत्र बनने से रुक-रुक कर बारिश होती रही। देर शाम फिर हवाएं चलीं और बारिश शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। इससे ठंड बढ़ गई। उन्होंने बुधवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है। गुरुवार को चटख धूप खिलने की उम्मीद है। मंगलवार को तापमान में भी करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावर्ट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।