फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

चौपला से किला तक लगा भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

Wed, 04 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हुई बारिश से जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। दो से तीन फीट तक पानी भरने से चौपला-किला रोड पर तीन घंटे से ज्यादा भीषण जाम लगा रहा। नैनीताल और दिल्ली-लखनऊ हाईवे के यातायात पर भी जाम का असर पड़ा। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव आया। इसके बाद बारिश हो गई। बारिश पूरे शहर में न होकर शहर के कुछ हिस्सों में ही हुई। इससे चौपला-किला रोड पर जल भराव हो गया। दो से तीन फीट तक पानी भरने की वजह से कई वाहन बंद हो गए और जाम लग गया। शाम चार से सात बजे तक भीषण जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के हाथ-पांव भी फूल गए। जल भराव में बंद होने से फंसे वाहनों को किसी तरह हटवाया गया। शाम सात बजे के बाद यातायात ने रेंगना शुरू किया। जाम लगने के कारण नैनीताल रोड, दिल्ली-लखनऊ हाईवे के यातायात पर भी असर देखा गया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके।
विज्ञापन


एंबुलेंस, स्कूल वाहनों के साथ अंतिम यात्रा भी जाम में फंसी
- जाम में सिर्फ निजी और यात्री वाहन ही नहीं फंसे, बल्कि एंबुलेंस और स्कूल वाहन तक फंसे रहे। इतना ही नहीं किला रोड पर भीषण जाम के चलते एक अंतिम यात्रा भी जाम में फंस गई। करीब आधा घंटा अंतिम यात्रा जाम में फंसी रही। बाद में अंतिम यात्रा को किसी तरह से निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed