{"_id":"5d5ef2ee8ebc3e6c8e4445f0","slug":"weather-bareilly-news-bly373282329","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले पांच दिन ऐसे ही रिमझिम-रिमझिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले पांच दिन ऐसे ही रिमझिम-रिमझिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले दिनों बूंदाबांदी तक सीमित रहे बादलों ने गुरुवार को जमकर बारिश की। दिन भर हुई बारिश से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने से गर्मी और उमस से काफी हद तक शहरवासियों को राहत मिली है। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने भी शहर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले दिनोें शहर पर बादल मंडराते रहे, लेकिन शहर में उच्च दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश नहीं कर सके। बुधवार की शाम हवाओं की दिशा बदलने से शहर पर बादलों का जमावड़ा लगा। इससे गुरुवार की सुबह से दोपहर करीब तीन बजे तक करीब 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार को 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे पारे के तीन डिग्री लुढ़कने के बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने अगले पांच दिनों तक शहर में हल्की, मध्यम और तेज बारिश होने से ऐसा ही खुशनुमा मौसम बने रहने की संभावना है।